पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अभिषेक के प्रदर्शन से आर्मी स्कूल जीता

अभिषेक के प्रदर्शन से आर्मी स्कूल जीता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटियाला
अभिषेक वर्मा के शानदार खेल प्रदर्शन से आर्मी पब्लिक स्कूल ने कोका कोला कप 2014 के मैच में श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल ((एसजीटीबीपीएस)) को चार विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
बुधवार को ध्रुव पांडव स्टेडियम में आर्मी पब्लिक स्कूल ने टॉस जीत पहले फील्डिंग का फैसला लिया। एसजीटीबीपीएस की टीम 29.3 ओवर में 88 रन ही बना सकी। जशनप्रीत सिंह ने 3 चौके लगाकर 17 और साहिल बत्तरा ने 1 चौका लगाकर 13 रन बनाए। आर्मी पब्लिक स्कूल के अभिषेक वर्मा ने 20 रन देकर 4, जगजीत दास ने 10 रन देकर 3 और निशांत सिसोदिया ने 22 रन देकर 2 विकेट झटके।
आर्मी पब्लिक स्कूल ने 15.2 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अभिषेक वर्मा ने 2 चौके लगाकर 14, अभिषेक सिंह ने 1 चौका लगाकर 13 और वेद प्रकाश ने 1 चौका लगाकर 12 रन बनाए। साहिल बत्तरा ने 13 व आलोक पांडे ने 35 रन देकर २-2 और जशनप्रीत सिंह ने 40 रन देकर 1 विकेट लिया।



कोका कोला कप के मैच के दौरान शॉट खेलता बल्लेबाज।