पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठेकेदारी सिस्टम खत्म करने के लिए प्रदर्शन

ठेकेदारी सिस्टम खत्म करने के लिए प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटियाला
पीआरटीसी वर्कर्स यूनियन ((आजाद)) ने बुधवार को बस स्टैंड के मेन गेट पर ठेकेदारी सिस्टम को खत्म करने की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन किया। यूनियन के महासचिव रुपिंदर सिंह रोगला ने बताया कि पीआरटीसी के कच्चे मुलाजिमों का वेतन फिक्स नहीं किया जा रहा है।
कच्चे मुलाजिमों की मांगों को लंबे समय से लटकाया जा रहा है। उधर, रोडवेज के कर्मचारियों की पे फिक्स की जा चुकी है। जिला प्रधान बब्बू शर्मा ने कहा कि पीआरटीसी मैनेजमेंट की ओर से मांगों को पास कराने के लिए 31 जनवरी 2014 को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग चंडीगढ़ में बुलाई गई है।
अगर इस मीटिंग में कोई हल न निकला तो 4 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। और मांग पूरी न होने तक राज्य सरकार के खिलाफ हड़ताल की जाएगी। गुरध्यान सिंह, परमिंदर सिंह, जानपाल सिंह, गुरदीप सिंह, पाला बरनाला ने भी संबोधित किया।



बस स्टैंड पर अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन करते कांट्रैक्ट मुलाजिम।