पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फीलखाना स्कूल में वातावरण क्विज प्रतियोगिता

फीलखाना स्कूल में वातावरण क्विज प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटियाला
धरत सुहावी इको क्लब सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल फीलखाना में वातावरण जागरुकता मुहिम के तहत क्विज प्रतियोगिता कराई गई।
प्रिंसिपल कर्मजीत सिंह के नेतृत्व में हुए इस समागम में स्टूडेंट्स ने जहरीले हो रहे पानी, मिट्टी, हवा व नशे के कंट्रोल संबंधी सवाल पूछे। यह प्रतियोगिता जूनियर, हाई व सीनियर स्तर पर कराई गई। सीनियर ग्रुप में हिमांशु शर्मा की टीम, जूनियर ग्रुप में तरुण वर्मा की टीम विजेता रही। क्लब प्रधान परमजीत सिंह बाठ, कर्मजीत कौर, नदिंता बराड़, किरण कुमारी, अरुण जैन मौजूद रहे।




फीलखाना स्कूल में क्विज प्रतियोगिता कराते स्कूल प्रिंसिपल व अन्य स्टॉफ।