- Hindi News
- वार्ड 1 में सवा 2 करोड़ के कामों का उद्घाटन
वार्ड 1 में सवा 2 करोड़ के कामों का उद्घाटन
पटियाला - वार्ड 1 अबलोवाल में बुधवार को पंचायत मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा व अकाली दल के महासचिव प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने संयुक्त रूप से 2 करोड़ 16 लाख रुपए से बनने वाले सड़कों और नालों का उद्घाटन किया। काउंसलर सुखबीर अबलोवाल ने बताया कि मेन सड़क की सबसे बड़े समस्या पहले 60 लाख रुपए की लागत से दूर की जा चुकी है जबकि बाकी सड़कों को अब बनाया जाएगा। जिला जत्थेदार इंदरमोहन सिंह बजाज, चेयरमैन हरविंदर सिंह हरपालपुर, ईशर सिंह अबलोवाल, मूसा खान, हरदेव सिंह, जगजीत सिंह कोहली, हरचरण सिंह व शेर सिंह ने संबोधित किया।