पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉमेडी नहीं देशभक्ति का जज्बा जगाएगी ‘किरपाण’

कॉमेडी नहीं देशभक्ति का जज्बा जगाएगी ‘किरपाण’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटियाला
‘पॉलीवुड में कॉमेडी मूवी का दौर है। ‘किरपाण दी स्वार्ड ऑफ ऑनर’ लीक से हटकर बनी यह मूवी देशभक्ति और परिवार की अहमियत को दिखाएगी। एक ऐसा नॉन सीरियस लड़का जो देश छोड़ कमाने के लिए विदेश जाता है। वहां के हालत से अपने दोस्तों, देश, परिवार और रिश्तों की अहमियत जानता है।’
नायिका गुरलीन चोपड़ा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। 7 फरवरी को रिलीज होने वाली मूवी के प्रमोशन के लिए गुरलीन चोपड़ा, समीक्षा सिंह और निर्माता राजिंदर बनवैत शाही शहर पहुंचे थे।



यह है कहानी

॥पंजाब के छोटे शहर का युवक बीरू ((रोशन प्रिंस)) कॉलेज का बिगड़ैल स्टूडेंट हैं। एग्जाम में नकल मारते हुए पकड़े जाने पर उसे कॉलेज से तीन साल के लिए निकाल दिया जाता है। निराश होकर वो विदेश चला जाता है। वहां इस तरह के हालात पैदा हो जाते हैं, जो उसे पूरी तरह से बदल देते हैं। फिल्म में आज के दौर के साथ 1850 और 1940 का दौर दिखाया गया है।

अमरीक गिल ने लिखे हैं फिल्म के डायलॉग

॥ हिंदी फिल्मों के डायलॉग राइटर अमरिंदर गिल की यह पहली पंजाबी मूवी है। उन्होंने हम दिल दे चुके सनम, घायल, जिद्दी, हवा जैसी दो दर्जन हिंदी फिल्मों की स्टोरी और डायलॉग लिखे हैं। किरपाण गिल निर्देशित यह पहली मूवी है। उन्होंने ही इस फिल्म का स्क्रीनप्ले और डायलॉग लिखे हैं। निर्माता ने बताया कि फिल्म में नयापन देखने को मिलेगा।

रबाब रिकॉड्र्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी मूवी में रोशन प्रिंस, शिवेंद्र माहल, कुलभूषण खरबंदा, सुनीता धीर, हैरी जोश और जितेंदर भारद्वाज हैं। प्रोड्यूसर राजिंदर बनवैत ने कहा कि गुरलीन चोपड़ा ने फिल्म में विदेश में रहने वाली लड़की का किरदार निभाया है। जो नायक का मकसद पूरा करने में अहम भूमिका निभाती हैं। समीक्षा सिंह कॉलेज स्टूडेंट के किरदार में हैं जो बीरू की दोस्त तो है। संगीतकार गुरमीत सिंह हैं और कोरियोग्राफी भुप्पी की है। फिल्म की दोनों अभिनेत्रियों ने कहा कि पंजाबी फिल्मों में कॉमेडी और मल्टी स्टारर फिल्में बहुत बन रही हैं। दर्शकों को नयापन देने के इरादे से यह फिल्म बनाई गई है। दोस्ती, प्यार, परिवार के साथ देशभक्तिभी देखने को मिलेगी।

अभिनेत्री गुरलीन ने निभाया विदेशी लड़की का किरदार, समीक्षा बनीं कॉलेज स्टूडेंट

पॉलीवुड - 7 फरवरी हो रिलीज हो रही मूवी के प्रमोशन के लिए स्टारकास्ट पहुंची शाही शहर