- Hindi News
- 5 सरकारी कॉलेजों की अपग्रेडेशन को फंड जारी
5 सरकारी कॉलेजों की अपग्रेडेशन को फंड जारी
भास्कर न्यूज - पटियाला
प्रदेश सरकार ने सरकारी कॉलेजों की रेनोवेशन और मरम्मत के लिए दूसरे फेज में फंड जारी किए हैं। सिटी के 5 सरकारी कॉलेज महिंद्रा कॉलेज, सरकारी गल्र्स कॉलेज, सरकारी विक्रम कॉलेज, स्टेट कॉलेज और फिजिकल कॉलेज को दूसरे फेज में किश्तें जारी हुई हैं। जिससे कॉलजों का और बेहतर किया जा सके।
गौरतलब है कि पिछले साल सरकार ने सरकारी कॉलेजों को रेनोवेशन और अपग्रेडेशन फंड जारी किए थे। इसके लिए सरकार ने कॉलेजों से रिक्वायरमेंट भी मांगी थी। वहीं पहले फेज में सभी कॉलेजों को 70 से 90 लाख रुपए के बीच किश्तें जारी हुई थी। जबकि दूसरे फेज में सरकार ने कॉलेजों को फंड जारी कर दिए हैं। फंंड से नए क्लासरूम और हॉस्टल भी बनाए जाने हैं।
सरकारी बिक्रम कॉलेज को मिले 70 लाख
सरकारी बिक्रम कॉलेज की प्रिंसिपल संतिदर कौर ने बताया कि दूसरे फेज में कॉलेज को 70 लाख रुपए के करीब फंड मिला है। पहली मिली किश्त से कॉलेज में स्मार्ट क्लासरूम बनवाए गए और रेनोवेशन का काफी काम हुआ है। इस किश्त से कॉलेज के अपग्रेडेशन का काम होगा।
स्टेट कॉलेज को मिले 79 लाख रुपए
स्टेट कॉलेज को रेनोवेशन और अपग्रेडेशन के लिए 79 लाख रुपए का फंड जारी हुआ है। दूसरी किश्त में मिले इस फंड से कॉलेज में नए फर्श बनवाए जा रहे हैं। इसके अलावा क्लासरूम के खिड़कियों, दरवाजों और रंग रोगन पर फंड यूज किया जाएगा।
सरकारी गल्र्स कॉलेज ने सरकार को 89 लाख रुपए की रिक्वायरमेंट भेजी थी। इसमें पहली किश्त से कॉलेज में वॉशरूम और हॉस्टल की रेनोवेशन का काम चल रहा है। जबकि दूसरी किश्त में लगभग 38 लाख रुपए जारी हुए हैं। प्रिंसिपल राजिंदर कौर पसरीचा के मुताबिक इस फंड से रेनोवेशन और अपग्रेडेशन के कई काम किए जाने हैं। इसके अलावा हॉस्टल के कमरों को अपग्रेड किया जा रहा है।
सरकारी गल्र्स कॉलेज को मिले 38 लाख रुपए