पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पीड ब्रेकर को निगम ने तोड़ा

स्पीड ब्रेकर को निगम ने तोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटियाला
वार्ड-20 के पुराना बिशन नगर की 14 नंबर गली में पूर्व कांग्रेसी कौंसलर दलजीत चहल के घर के आगे बने स्पीड ब्रेकर बुधवार को निगम ने तोड़ दिए।
पुलिस के साथ खुद निगम एक्सईएन हरकिरण पाल सिंह कार्रवाई को अंजाम देने पहुंचे। हरकिरण पाल ने कहा कि इलाकाई लोगों की लिखित शिकायत के बाद कार्रवाई हुई है। पूर्व कांग्रेसी कौंसलर दलजीत चहल का आरोप है कि ऐसे स्पीड ब्रेकर सारे शहर में बने हैं।
उनका ही घर निगम को क्यों दिखा है? और भी तो शहर में स्पीड ब्रेकर बनें हैं। उन्हें भी तोड़ा जाए। इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेसी होने की खुन्नस निकाली जा रही है, इसलिए तो ही फोर्स के साथ गली में घर के आगे बने स्पीड ब्रेकर तोड़े गए हैं।



पुराना बिशन नगर की गली नंबर 14 में बने स्पीड ब्रेकर तोड़ते निगम मुलाजिम।

निगम एक्सईएन हरकिरण पाल सिंह के मुताबिक 2 महीने पहले शिकायत मिली थी। दलजीत चहल को मैसेज भेजा था कि वो खुद स्पीड ब्रेकर तोड़ लें। उन्होंने ऐसा नहीं किया। कुछ दिन पहले एक लड़की इन स्पीड ब्रेकर से गिर गई। शहर के अन्य इलाकों में ऐसे स्पीड ब्रेकर होने और उन पर कार्रवाई न करने के सवाल पर हरकिरण पाल सिंह का कहना है कि कार्रवाई शिकायत के आधार पर हो रही है। जहां से शिकायत मिलेगी, कार्रवाई होगी।

लोग हो रहे थे परेशान