पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्नी ने लगाया जबरन जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप

पत्नी ने लगाया जबरन जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटियाला
ढिल्लों कॉलोनी निवासी बलविंदर कौर ((26)) ने अपने ही पति गुरप्रीत सिंह पर उसे जबरदस्ती फिनाइल की गोलियां खिलाने का आरोप लगाया है।
महिला को गंभीर हालत में राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। पुलिस चौकी डिवीजन नंबर 2 ने महिला के बयान लेने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। बलविंदर कौर के पिता कीमत सिंह निवासी ढिल्लों कॉलोनी ने बताया कि बलविंदर कौर की शादी फरवरी 2010 में लुधियाना के रहने वाले गुरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद बलविंदर कौर का एक बेटा हुआ, जिसकी उम्र ढाई साल है।
कीमत सिंह ने बताया कि गुरप्रीत पहले अपनी मां व बहन के कहने पर बेटी बलविंदर कौर से मारपीट करता था। जिस कारण यह मामला लुधियाना के थाने में पहुंच गया। पुलिस ने पंचायत के फैसले पर दोनों पार्टियों में समझौता करा दिया। समझौते के अनुसार गुरप्रीत सिंह अपने बच्चों के साथ उनके घर के निकट ढिल्लों कॉलोनी में किराए पर रहेगा और अपनी मां से बात नहीं करेगा। कुछ समय से गुरप्रीत सिंह अपनी पत्नी व बेटे के साथ ढिल्लों कॉलोनी में रहने लगा।
पुलिस ने लिए बयान
मामले की जांच कर रहे डिवीजन नंबर 2 के एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि अस्पताल में दाखिल महिला के बयान लिख लिए गए हैं। जांच के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।



पुलिस बयान दर्ज करती हुई।

सास छोटे बच्चे को गाड़ी का लालच देकर ले जाती है लुधियाना

बलविंदर कौर ने बताया कि उसकी सास व पति उससे उसका बेटा छीनना चाहते हैं। बार बार उसकी सास बेटे से कहती है कि वह उसे गाड़ी दिलाएंगे इसलिए वह उनके साथ लुधियाना चले। बलविंदर के अनुसार आरोपी कुछ समय से उससे कार की भी डिमांड करते आ रहे हैं।

अस्पताल में दाखिल बलविंदर कौर ने बताया कि उसका पति दो दिन से बाहर खाना खा रहा था। मंगलवार को जब उसने गुरप्रीत से खाना खाने के लिए कहा तो दोनों में विवाद हो गया। बलविंदर कौर ने आरोप लगाया कि रात को गुरप्रीत सिंह ने उसे बुरी तरह पीटा और सुबह उसके मुंह में जबरदस्ती फिनाइल की गोलियां डाल दी। उसकी मकान मालकिन ने किसी तरह झगड़े की सूचना उसके पिता कीमत सिंह को दी। जहां वह बलविंदर कौर को गंभीर हालत में राजिंदरा अस्पताल लेकर आए।

खाने के लिए पूछा तो मारपीट की