पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली कुंडी: भाजपाइयों से जुर्माना वसूलेगा पॉवरकॉम

बिजली कुंडी: भाजपाइयों से जुर्माना वसूलेगा पॉवरकॉम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटियाला
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री परनीत कौर के यहां निजी आवास न्यू मोती बाग पैलेस के सामने मंगलवार को रोष प्रदर्शन के दौरान स्पीकर चलाने के लिए सरेआम बिजली की कुंडी लगाने वाले भाजपाइयों के खिलाफ पावरकॉम जुर्माना लगाने जा रहा है।
पॉवरकाम के एक्सईएन सुखविंदर सिंह ने दैनिक भास्कर को बताया कि वो इस मामले की जांच करेंगे। अगर कुंडी लगाने की बात सही पाई जाती है तो पार्टी वर्करों व नेताओं के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। उधर जिला भाजपा ((शहरी)) प्रधान अनिल बजाज ने कुंडी लगाने की जानकारी होने से ही इंकार कर दिया है। बजाज के मुताबिक पार्टी ने बिजली कनेक्शन के लिए बैटरी का इंतजाम किया हुआ था, इसलिए उन्हें जानकारी नहीं है कि किसी पार्टी वर्कर ने कुंडी लगाई है।
जुर्माना तब, जब कुंडी लगाई हो
पावरकॉम के जुर्माना वसूलने के सवाल पर बजाज ने कहा कि जुर्माना तो तब वसूलेंगे जब कुंडी लगाई होगी। सरकारी आयुर्वेदिक कॉलेज के पास चौक पर मंगलवार को रोष प्रदर्शन करते भाजपा वर्कर ने सरेआम बिजली की कुंडी लगाकर लगभग डेढ़ घंटे तक बिजली चोरी की थी। दैनिक भास्कर ने फोटो समेत इसका खुलासा किया था। दूसरी ओर स्थानीय सीनियर कांग्रेसी लीडर केके शर्मा ने कहा कि बिजली सप्लाई लाइनों से कुंडी कनेक्शन लगाना किसी भी पार्टी के वर्करों व लीडरों के लिए सही नहीं। न्यू मोती बाग पैलेस के सामने धरने के दौरान भाजपाइयों ने बिजली सप्लाई लाइनों में कुंडी कनेक्शन जोड़कर निश्चित रूप से अपने सत्तारूढ़ होने का गलत फायदा उठाया है। भाजपाइयों की इस कार्रवाई के खिलाफ कड़ा एक्शन लिए जाने की मांग पावरकॉम से की जाएगी।



मंगलवार को भाजपाइयों ने मोती महल के बाहर किया था प्रदर्शन

मोती महल के बाहर प्रदर्शन किया था प्रदर्शन