दीवार की उम्र घटती
पटियाला ट्रक यूनियन के मेंबर सतवंत ने बताया कि वह तेपला सहित सूबे के दूसरे खड्डों से रेत लाते है, तेपला की रेत को अगर पलस्तर में लगाया जाए तो नमी से दीवार खराब हो जाएगी। इसके अलावा प्लस्तर से मिट्टी निकलती रहती है और दीवार की उम्र कम हो जाती है। बताते चलें कि प्रशासन ने अभी तक रेत कितनी सस्ती मिलेगी,इसका खुलासा नहीं किया है। जबकि ट्रांसपोर्टर्स के रेट के टेंडर खुल चुके हैं। डीटीओ ने कहा कि रेत को सरकार के पास भेजा गया है, वहां से पता चलेगा कि रेत कितने में मिलेग।