पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लिखित शिकायत के बाद निगम एक्सईएन तोडऩे पहुंचे स्पीड ब्रेकर

लिखित शिकायत के बाद निगम एक्सईएन तोडऩे पहुंचे स्पीड ब्रेकर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटियाला। वार्ड-20 के पुराना बिशन नगर की 14 नंबर गली में पूर्व कांग्रेसी कौंसलर दलजीत चहल के घर के आगे बने स्पीड ब्रेकर बुधवार को निगम ने तोड़ दिए।
पुलिस के साथ खुद निगम एक्सईएन हरकिरण पाल सिंह कार्रवाई को अंजाम देने पहुंचे। हरकिरण पाल ने कहा कि इलाकाई लोगों की लिखित शिकायत के बाद कार्रवाई हुई है। पूर्व कांग्रेसी कौंसलर दलजीत चहल का आरोप है कि ऐसे स्पीड ब्रेकर सारे शहर में बने है। उनका ही घर निगम को क्यों दिखा है? शहर में सभी जगह ब्रेकर है के सवाल पर एक्सईएन ने कहा कि कार्रवाई शिकायत के आधार पर हो रही है। जहां से शिकायत मिलेगी, कार्रवाई होगी। विस्तृत खबर पेज-४