- Hindi News
- रखड़ा को पटियाला से लोस मेंबर बनाने की मांग
रखड़ा को पटियाला से लोस मेंबर बनाने की मांग
समाना - राष्ट्रीय यूथ अकाली दल के उपाध्यक्ष जज सिंह निजामनीवाला ने पंचायत मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा को पटियाला से लोकसभा उम्मीदवार बनाने की मांग की है। जज ने शिअद अध्यक्ष डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल से मांग की कि केवल रखड़ा ही कांग्रेस उम्मीदवार को हराने में सक्षम हैं। उनका हल्के के सभी वर्ग के लोगों से सीधा संपर्क है। इसका फायदा चुनाव में पार्टी को मिलेगा। पिछले दिनो स्थानीय ट्रक यूनियन प्रधान पद के चुनाव को लेकर जज निजामनीवाला का पंचायत मंत्री रखड़ा से कुछ मनमुटाव हो गया था। वीरवार को जज की रखड़ा के हक में की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस को नई शुरुआत के रुप में देखा जा रहा है।