- Hindi News
- मौत से पहले फोटोग्राफर हिमांशु से हुई थी मारपीट
मौत से पहले फोटोग्राफर हिमांशु से हुई थी मारपीट
पटियाला - राजपुरा रोड स्थित पुरानी चुंगी के पास सड़क हादसे में मृत फोटोग्राफर हिमांशु शर्मा उर्फ हनी की मौत से पहले उससे मारपीट का सुराग पुलिस को मिला है। थाना लाहौरी गेट पुलिस ने चौरा गांव में जांच शुरू की है।
पुलिस को जो सुराग मिले हैं, उनके अनुसार मारपीट करने वाले आरोपी चौरा के निवासी हो सकते हैं। पूरी जांच व आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस ने गांव में कुछ लोगों से घटना वाले दिन के बारे में जानकारी जुटाई। जांच अधिकारी एएसआई गुरमीत सिंह ने कहा कि हिमांशु की मौत से पहले उससे मारपीट का पता चला है। जल्द मारपीट के आरोपी व घटना के असली कारण पता लगेंगे।
मोबाइल कॉल डिटेल की भी जांच चल रही
25 दिन पहले बाद हिमांशु की राजपुरा रोड पर बाइक हादसे में मौत हो गई थी। घटना के समय उसके साथ एक युवक था लेकिन उसने पुलिस को बयान नहीं दिया। मौत का कारण जानने को पुलिस हिमांशु के मोबाइल नंबर की डिटेल्स खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि वह दूसरे पहलू पर नजर रखे हैं। पटियाला फोटो ग्राफिक्स क्लब प्रधान राजकुमार ((राजू)) व हिमांशु के पिता ने मौत को संदिग्ध बताया था और मारपीट के आरोप लगाए थे।
हिमांशु शर्मा ((फाइल फोटो ))
जांच के लिए गांव चौरा पहुंची लाहौरी गेट पुलिस