पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रेड रिवीजन लाभ जाएगा अधिकारियों के खातों में

ग्रेड रिवीजन लाभ जाएगा अधिकारियों के खातों में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटियाला
पंजाबी यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग ए क्लास ऑफिसर्स एसोसिएशन के चुनाव के लिए माहौल गर्माने शुरू हो गए हैं। मुकाबले में उतरे तीनों ग्रुप्स और आजाद तौर पर खड़े वरिंदर सिंह भाटिया ने पूरा दिन डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया। चुनाव निशान पतंग वाली जसपाल सिंह कोछड़ की पार्टी ने अधिकारियों के पास जाकर अपने एजेंडे के बारे में बताया और वोट की अपील की। गुरलाल सिंह ने उनके ग्रुप के निशान सीढ़ी पर मोहर लगाने की अपील की। सेवा सिंह को चुनाव निशान टेलीविजन और वरिंदर सिंह भाटिया को चुनाव निशान बल्ब मिला है।
सभी ने मेनिफेस्टो में आफिसर्स के पेंडिंग पड़े कामों को जल्द से जल्द पूरा किए जाने के विश्वास पर वोट मांगा। 5 फरवरी को ए क्लास ऑफिसर्स एसोसिएशन के चुनाव होने जा रहे हैं। इसमें प्रधान पद के लिए सेवा सिंह, गुरलाल सिंह, जसपाल सिंह कोछड़ और वरिंदर सिंह के बीच मुकाबला है। सभी उम्मीदवारों की ओर से चुनाव में जीत के लिए प्रचार शुरू हो चुका है।



पंजाबी यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग ए क्लास आफिसर्स एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सभी उम्मदवारों में अपने पक्ष में वोट मांगने की होड़ लगी है।

जसपाल सिंह कोछड़ ग्रुप ने अधिकारियों के हकों की बात कर मांगे वोट, दूसरे दो ग्रुपों ने भी किए चुनाव प्रचार।

1. रिटायर हो चुके या हो रहे कर्मचारियों को उनके बनते लाभ तुरंत दिलाने संबंधी योग्य कार्रवाई की जाएगी।

2. ग्रेड रिविजन का बनता बकाया कर्मचारियों को तुरंत नगद और उनके खातों में जमा करवाने संबंधी कदम उठाए जाएंगे।

3. बाहरी पोस्टों ((अफसरों की)) को सौ फीसदी अंदर से भरने संबंधी कार्रवाई करनी और अथॉरिटी पर इसके लिए दबाव डालना।

4. कोचेज का बनता यूजीसी टाइम स्केल लागू करवाना और प्रदेश सरकार के आधार पर प्रमोशन पॉलिसी लागू करवानी।

5. उच्च स्तर की गैर अध्यापन पदों और अध्यापकों को न लगाकर गैर अध्यापन अफसरों को लगाया जाए और इस काम संबंधी अधिकारियों पर जोर डाला जाएगा।

6. सेक्रेटेरिएट पैट्रन के आधार पर सहायक रजिस्ट्रार को ग्रेड तुरंत देने संबंधी भी जरूरी कार्रवाई की जाएगी चाहे ये केस कोर्ट में है।

7. सेक्रेटेरिएट पैट्रन पर यूनिवर्सिटी के उन ‘ए’ क्लास कर्मचारियों को स्पेशल पे या अन्य भत्ते दिलाने, जिन्हें इनसे पहले लाभ नहीं मिल रहे।

8. टेक्निकल स्टाफ के प्रोमोशन चैनल की बजट में व्यवस्था करवानी।

9. मेडिकल इंश्योरेंस स्कीम जो काफी समय से लटक रही है, इसे तुरंत लागू करवाना और इसमें आई रुकावट को दूर करने संबंधी जरूरी कार्रवाई करनी।

10. लाइब्रेरी सहायकों की तरक्की संबंधी चैनल बनाना व सेक्ट्रिएट पैट्रन पर बनता लाभ दिलाए जाने के प्रयास होंगे।

11. मुलाजिमों को समय समय पर आने वाली समस्याओं के हल के लिए अथॉरिटी पर जोर डाला जाएगा।

12. अगर किसी वर्ग या कर्मचारी की कोई मांग रह गई हो तो वो भी एजेंडे में शामिल की जाएगी।

जसपाल ग्रुप ने मांगे पूरी कराने का दिलाया विश्वास