पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटियाला। पति से मामूली तकरार के बाद पत्नी रूठकर मायके चली गई। उससे परेशान पति ने वीरवार को खुदकुशी कर ली। खालसा मोहल्ला निवासी गुरदीप सिंह ((उम्र करीब 28 साल)) की लव मैरिज का 8 साल बाद दुखद अंत हो गया।
गुरदीप सिंह का शव पहले उसकी मां ने देखा जो मोहल्ले में रहती है। इसके बाद पुलिस को सूचित कर दिया गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लिया। गुरदीप की आठ साल की बेटी व छह साल का बेटा है। जांच अधिकारी एएसआई प्रीतपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
गुरदीप वर्तमान में ओमेक्स मॉल में एक दुकान पर सेल्समैन था। 2005 में उसने अर्बन एस्टेट फेज दो के पास शांति नगर निवासी मीनू से लव मैरिज की थी।
इससे दोनों परिवार खफा थे। उसके बाद दोनों खालसा मोहल्ला में रहने लगे। कुछ दिन पहले मीनू व गुरदीप सिंह के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। नाराज मीनू बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई। उसके परेशान रहने पर उसकी मां रोजाना गुरदीप को घर खाना व चाय देने आती थी।
वीरवार सुबह 9 बजे जब वह नाश्ता लेकर गुरदीप के घर पहुंची तो उसका शव पंखे से लटकते देखा। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.