पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ध्रुव पांडव की याद में 100 खिलाडिय़ों ने किए रक्तदान

ध्रुव पांडव की याद में 100 खिलाडिय़ों ने किए रक्तदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटियाला
क्रिकेटर ध्रुव पांडव को समर्पित रक्तदान कैंप का आयोजन ध्रुव पांडव क्रिकेट ट्रस्ट ने वीरवार को किया। 100 खिलाडिय़ों व आम लोगों ने रक्तदान किया।
पटियाला क्रिकेट एसोसिएशन के प्रधान डॉ. जनकराज सचदेवा व पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन सचिव व ध्रुव पांडव के पिता एमपी पांडव मौजूद रहे। ट्रस्ट हर साल ध्रुव पांडव की याद में 30 जनवरी को कैंप लगाता है। ध्रुव पांडव का 30 जनवरी 1992 को अंबाला में सड़क हादसे में देहांत हो गया था।
छोटी उम्र के महानतम खिलाड़ी थे ध्रुव पांडव
ध्रुव पांडव बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी थे। वो पंजाब रणजी ट्राफी टूर्नामेंट 14 साल की उम्र में खेलते थे। छोटी सी उम्र में ध्रुव ने 1000 रन बना लिए थे। स्टार क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले, विनोद कांबली, राहुल द्रविड़ व अजय जडेजा जैसे इंडियन क्रिकेटर्स के साथ इंडिया की जूनियर टीम में इकट्ठे खेलते रहे। ध्रुव बाएं हाथ के ओपनर बैट्समैन और दाएं हाथ के लेग स्पिनर खिलाडी थे। उन्होंने देवधर और दलीप ट्राफी इंटर जोनल टूर्नामेंट भी खेले थे।



रक्तदान कैंप में वालंटियर को बैज लगाते मुख्य मेहमान।