- Hindi News
- आप के राष्ट्रीय आब्जर्वर से कार्यों की समीक्षा
आप के राष्ट्रीय आब्जर्वर से कार्यों की समीक्षा
पटियाला - लोकसभा चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ((आप)) के राष्ट्रीय आब्जर्वर सुमेल सिंह पटियाला पहुंचें। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यालय में नेताओं व वालंटियर के साथ मीटिंग की व उम्मीदवारी के लिए आवेदन करने वाले नेताओं व मैंबरशिप की समीक्षा की। जिला कनवीनर कुंदन गोगिया ने बताया कि अब तक पटियाला लोकसभा हलके अधीन आते क्षेत्रों में 50 हजार से अधिक सदस्यता हो चुकी है।