पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘अकाली विकास नहीं, विनाश कर रहे’

‘अकाली विकास नहीं, विनाश कर रहे’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटियाला
जिला कांग्रेस कमेटी शहरी महासचिव व लहल मार्केट एसोसिएशन प्रधान विजय कुमार कूका की अगुवाई में वार्ड नंबर 46 में बैठक हुई।
विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने कहा कि अकालियों के राज्य में विकास नहीं विनाश हुआ है। शहर के 50 वार्ड में समस्याओं के ढेर लगे हुए हैं। अकाली-भाजपा सरकार केंद्र से मिले पैसों का सही तरह से प्रयोग नहीं कर रही। विभिन्न स्कीमों का फंड लैप्स होकर वापस जा चुका है। विजय कुमार कूका व सोनिया गर्ग ने परनीत को सम्मानित किया। कूका ने कहा कि आगामी संसदीय चुनाव में पटियाला सीट से परनीत कौर ही विजयी रहेंगी। सांसद के लोकल एरिया डवलपमेंट फंड से ज्यादा से ज्यादा राशि खर्च परनीत ने ही की है। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री की बेटी बीबा जयइंद्र कौर ने कहा कि अगले संसदीय चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूपीए गठबंधन जीतेगा। यहां केके शर्मा, प्रेम कृष्ण पुरी, पीसी गर्ग, सुरिंदर गर्ग, अजय कुमार, रविंदर सिंगला, विशाल गोयल, राकेश बिट्टू, गुरभजन सिंह, अवतार तारी, जगजीत सन्नी, निशु बांसल, वीनू जैन, नीतिका गोयल व प्रथम गर्ग मौजूद रहे।



पटियाला में वीरवार को केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री परनीत कौर को सम्मानित करते विजय कुमार कूका, सोनिया गर्ग व अन्य।