- Hindi News
- भुल्लर की फांसी माफी की मांग पर केजरीवाल ठीक नहीं
भुल्लर की फांसी माफी की मांग पर केजरीवाल ठीक नहीं
पटियाला - दिल्ली बम धमाकों के आरोपी दविंदरपाल सिंह भुल्लर की फांसी की सजा माफी के बयान के बाद 1984 के दंगों पर बयानबाजी कर रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विरोध होना शुरू हो गया है। शिव सेना पंजाब के प्रधान विजय कपूर ने कहा कि केजरीवाल अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल अपनी नई सरकार चलाएं न कि संवेदनशील मुद्दों को हवा दें। कपूर ने कहा कि केजरीवाल केवल दिल्ली के हालात न देखें बल्कि उनको पंजाब जैसे संवेदनशील राज्य को भी ध्यान में रखना चाहिए क्योंकि उनकी पार्टी का दूसरे राज्यों में विस्तार होना बाकी है।