- Hindi News
- प्रिंस की अर्धशतकीय पारी से यादविंद्रा पब्लिक स्कूल जीता
प्रिंस की अर्धशतकीय पारी से यादविंद्रा पब्लिक स्कूल जीता
भास्कर न्यूज - पटियाला
प्रिंस बलवंत राए की अर्धशतकीय पारी और अंश गर्ग की बेहतरीन गेंदबाजी के चलते यादविंद्रा पब्लिक स्कूल ने कोका कोला कप 2014 के मैच में बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल को 111 रन से हराया।
ध्रुव पांडव स्टेडियम में वीरवार को टॉस जीतकर बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल ने फील्डिंग का फैसला लिया। वाईपीएस ने 26.3 ओवर में 166 रन बनाए।
प्रिंस बलवंत राए ने 6 चौके लगाकर 55, सिरताज सिंह धालीवाल ने 4 चौके लगाकर 35 और अक्षय रत्न ने 3 चौके लगाकर 18 रन बनाए। बुड्ढा दल के विक्रमजीत सिंह ने 18 रन देकर 5 और अनमोल सिंह ग्रेवाल ने 40 रन देकर 2 विकेट झटके। बुड्ढा दल स्कूल की टीम 26.1 ओवर में 55 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। अर्शदीप सिंह नरूला ने एक चौका लगाकर 15 और जशनजोत सिंह ने एक चौके से 12 रन बनाए।
वाईपीएस के अंश गर्ग ने 10 रन देकर 3, प्रिंस बलवंत राए ने 12 व अभय टिपनिस ने 10 रन देकर 2-2 और आदित्य सचदेवा ने बिना कोई रन दिए 1 विकेट लिया।
वाईपीएस स्कूल का बल्लेबाज डिफेंसिव स्ट्रोक खेलते हुए।