पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीआरटीसी वर्कशाप से विजिलेंस ने जब्त किया खरीद फरोख्त का रिकार्ड

पीआरटीसी वर्कशाप से विजिलेंस ने जब्त किया खरीद फरोख्त का रिकार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रेम वर्मा - पटियाला
नाभा रोड स्थित पीआरटीसी वर्कशाप में बस की बॉडी तैयार करने के लिए प्रयोग होने वाले सामान व उसकी खरीद-फरोख्त की जांच होगी।
विजिलेंस टीम ने वीरवार को वर्कशाप में छापा मारा। टीम में एक्सईएन परमिंदर सिंह आईईटी रुड़की, पटियाला विजिलेंस ब्यूरो के परमजीत कौर व परमजीत सिंह आदि थे। संयुक्त टीम ने सुबह करीब साढ़े दस बजे छापा मारा, जो देर शाम तक चलता रहा। अधिकारियों ने छापेमारी को रूटीन बताया, जबकि चंडीगढ़ हेड ऑफिस में शिकायत के बाद कार्रवाई हुई। टीम ने कुछ समय तक बाहरी हिस्से की जांच की। बाद में वर्कशाप के ऑडिट विंग की फाइल की जांच शुरू की। जांच के दौरान बाहरी व्यक्ति को वर्कशाप में नहीं आने दिया गया। विजिलेंस डीएसपी केडी शर्मा ने कार्रवाई को सरप्राइज चेकिंग बताया। इसकी रिपोर्ट तैयार करेंगे।
वर्कशाप में टीम ने बस बॉडी बनाने में यूज होने वाले सामान के सैंपल लिए। लोहे, दूसरी धातु व रबर के नमूने लिए हैं। विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि बस की बॉडी बनाने में यूज होने वाला सामान अच्छी क्वालिटी का नहीं है। टीम ने इलेक्ट्रिकल मैटीरियल के सैंपल लिए। कुछ बसों की चैकिंग भी की, उसमें सामान लगा हुआ था। जिसकी क्वालिटी के लिए टीम के मेंबरों ने नमूने एकत्र किए। टीम ने उन फाइलों की चेकिंग की, जिसमें इन सामान को खरीदने की डिटेल है।
किस कंपनी से सामान खरीदा गया और उसकी बाजार में कीमत क्या है, इन पहलुओं की बाद में जांच होगी। विजिलेंस रेड के बाद ऑडिट विंग में जांच के लिए पहुंची टीम ने फाइलें कब्जे में ली। कुछ फाइल न मिलने पर बवाल मच गया। इस बात की चर्चा रही कि विजिलेंस रेड की सूचना पर बुधवार रात को फाइल गायब कर दी गई हैं। इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। अधिकारियों ने कहा कि जांच के बाद की कुछ कह सकेंगे।



विजिलेंस के अधिकारी जांच करते।