पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1984 के सिख कत्लेआम जिम्मेदार कांग्रेस : सिंगला

1984 के सिख कत्लेआम जिम्मेदार कांग्रेस : सिंगला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पटियाला
शिव सेना बाल ठाकरे के राज्य उप प्रमुख हरीश सिंगला ने 1984 के सिख कत्लेआम के दोषियों को सख्त सजा की मांग की है। सिंगला ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यह तो मान लिया है कि कुछ कांग्रेसी इसमें शामिल थे।
राज्य उपप्रमुख हरीश सिंगला ने कहा कि 1984 के कत्लेआम में कुछ कांग्रेसी नहीं सभी कांग्रेसी शामिल थे। पर सिख संगठन इसके जिम्मेवार हिंदुओं को मानते हैं जो सरासर गलत है।
नानावटी आयोग की रिपोर्ट में पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों के लिए 781 करोड़ रुपए का पैकेज घोषित किया था लेकिन अभी तक पंजाब के किसी भी आतंकवाद पीडि़त को एक भी पैसा नहीं मिला। वह कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी से पूछना चाहते हैं कि वह 781 करोड़ रुपए का पैकेज कहां चला गया?



प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हरीश सिंगला।