- Hindi News
- प्रॉपर्टी टैक्स भरने को 28 फरवरी तक सभी को मिलेगा यूनीक नंबर
प्रॉपर्टी टैक्स भरने को 28 फरवरी तक सभी को मिलेगा यूनीक नंबर
भास्कर न्यूज - पटियाला
प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए 28 फरवरी तक हर शहरवासी को ‘यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर’ ((यूआईडी)) मिल जाएगा। नगर निगम ने इसका जिम्मा निजी कंपनी ‘इंटाजा’ को सौंपा है। सर्वेयर अब तक लगभग 35 हजार यूनिट्स का सर्वे पूरा कर चुके हैं। निगम के ज्वाइंट कमिश्नर नाजर सिंह ने कंपनी अधिकारियों के साथ मीटिंग कर उनको हर हाल में 28 फरवरी से पहले हर शहरवासी को यूनीक नंबर जारी करने का निर्देश दिया है। नाजर सिंह के बताया कि सरकार के निर्देश पर यह काम 28 फरवरी तक पूरा करने को कहा गया है, जिससे अगले वित्तीय सेशन में शहरवासी खुद ऑनलाइन टैक्स भर सकें।
शनिवार व रविवार को होगी चेकिंग
ज्वाइंट कमिश्नर नाजर सिंह ने कहा कि उक्त कंपनी सर्वे करके जो भी रिपोर्ट उन्हें सौंपेंगी, उसकी निगम अपने स्तर पर चेकिंग कराएगा। बाकायदा सुपरिंटेंडेंट स्तर के अधिकारी को तैनात किया गया है जो सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर शनिवार व रविवार की छुट्टी में घर घर जाकर चैकिंग करेगा कि उक्त कंपनी के मुलाजिम ने व्यक्ति का ब्यौरा सही एकत्र किया है या नहीं। अगर कहीं गलती होगी तो उसे तुरंत दुरुस्त किया जाएगा ताकि टैक्स की राशि में गड़बड़ न हो।
हर शहरवासी ((चाहे प्रॉपर्टी टैक्स भरा है या नहीं)) को यूआईडी नंबर मिलेगा। उस नंबर को जारी करने से पहले उक्त कंपनी के मुलाजिम हर आदमी का पूरा ब्यौरा दर्ज करेंगे। इसमें रिहायशी/कमर्शियल जमीन का कुल रकबा, कवर्ड एरिया, नक्शा समेत सारी जानकारी स्पेशल सॉफ्टवेयर में दर्ज होगी। उसके बाद व्यक्ति को एक नंबर जारी होगा। फिर इस नंबर को विभाग की साइट में भरकर कोई भी व्यक्ति अपने टैक्स का स्टेट्स जान सकेगा। तक कि कोई भी व्यक्ति अपने इस यूआईडी नंबर पर कहीं भी बैठकर ऑनलाइन टैक्स भर सकेगा।
क्या है यूआईडी और इसका फायदा