पटियाला - धीरू नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब में शहीद बाबा जीवन सिंह व अमर शहीद बाबा दीप सिंह के प्रकाश उत्सव पर धार्मिक समारोह करवाया गया। विभिन्न रागी जत्थों ने कीर्तन कर संगत को गुरबानी से जुडऩे के लिए प्रेरित किया। गुरुद्वारा साहिब में लंगर लगाया गया। मेयर अमरेंद्र बजाज ने शिरकत की।