महाशिवरात्रि पर प्रभात फेरियां शुरू
पटियाला - गुरबख्श कालोनी स्थित श्री महादेव मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 1 फरवरी से प्रभात फेरियां शुरू की जा रही है। प्रभात फेरी सुबह 4.30 से आरंभ होगी। शिव शक्ति सेवा समिति के चेयरमैन अशोक कुमार सिंगला एवं प्रधान सुमित शर्मा ने धर्म प्रेमियों को प्रार्थना की कि प्रभात फेरी में परिवार सहित शामिल हों।