- Hindi News
- वन खेती से किसान बदल सकते पर्यावरण के हालात : डीएफओ
वन खेती से किसान बदल सकते पर्यावरण के हालात : डीएफओ
भास्कर न्यूज - पटियाला
राज्य सरकार के खेती विभिन्नता प्रोजेक्ट के तहत किसान वन खेती को अपना कर अधिक लाभ कमाने के साथ ही वनों के अधीन रकबे में बढ़ोतरी कर सकते हैं।
यह विचार वन मंडल अफसर सतिंदर कुमार सागर ने गांव जस्सोवाल स्थित एक किसानों के ट्रेनिंग सेमिनार को संबोधित करते प्रकट किए। सेमिनार के दौरान वन विभाग के खेती विभिन्नता प्रोजेक्ट के अधीन मुफ्त पापुलर व क्लोनल सफेदे के पौधों की मांग करने वाले 150 किसानों को पौधों की बिजाई, संभाल व मंडीकरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वन रेंज अफसर भादसों चमकौर सिंह, हरमीत सिंह, बलविंदर सिंह चहल, मक्खन सिंह ने सफेदे और पापुलर के पौधे लगाने के बारे में तकनीकी जानकारी दी। बलविंदर सिंह मालोमाजरा और रमजान खान जस्सोवाल ने कहा कि सरकार की यह योजना सराहनीय है।