- Hindi News
- व्यापारियों की सरकार को चिंता नहीं: गुप्ता
व्यापारियों की सरकार को चिंता नहीं: गुप्ता
भास्कर न्यूज - पटियाला
पटियाला व्यापार बचाओ संघर्ष कमेटी ने पंजाब की अकाली भाजपा गठबंधन सरकार को टैक्स के खिलाफ राज्य में संघर्ष की चेतावनी दी है। कमेटी के प्रधान राकेश गुप्ता ने सरकार पर तीखा वार करते हुए कहा कि व्यापारियों और शहरवासियों की ओर से रोजाना धरने, संघर्ष, मरणाव्रत, भूख हड़ताल की जा रही है लेकिन सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा।
गुप्ता ने कहा कि सरकार क्या चाहती है, उनकी समझ से बाहर है। राज्य में सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रापर्टी के कारोबार में गिरावट आ गई है और अब प्रापर्टी का कारोबार बंद होना बाकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व्यापारियों पर इतने टैक्स लगा रही है कि कहीं ऐसा न हो कि व्यापारी चुनाव में अपना गुस्सा निकाले।
राकेश गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार को बाकी राज्यों की तरह बिजली किराया दरों में कटौती करनी चाहिए और शहरों की डेवलपमेंट, ट्रैफिक व्यवस्था, व्यापारियों और आम लोगों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। गुप्ता ने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स का बायकाट जारी रहेगा और व्यापारी वर्ग इसे भरने के लिए आगे नहीं आएंगे। अगर राज्य सरकार को टैक्स वसूल भी करना है तो उसे पड़ोसी राज्य हरियाणा के पैट्रन पर इसका फार्मूला लागू करना चाहिए ताकि आम जनता व ट्रेडर पर इसका अतिरिक्तबोझ न पड़े। हालांकि सरकार ने इसे तर्क संगत बनाने की कई बार बात की है लेकिन इस बारे कुछ नहीं किया गया।
बायकॉट जारी रहेगा