गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित
पटियाला - जिला कांग्रेस कमेटी शहरी ने राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी के शहीदी दिवस पर माल रोड स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल भेंट किए। कांग्रेसी वर्करों ने राष्ट्रपिता के स्मारक की खस्ता हालत पर चिंता व्यक्त की। महिला कांग्रेस, दलित और पिछड़ी श्रेणी लीडरशिप, यूथ कांग्रेस के पूर्व जिला प्रधान रहे। जिला कांग्रेस शहरी के प्रधान प्रेम कृष्ण पुरी ने कहा कि विकास की बात करने वाले ऐतिहासिक जगहों की संभाल व सफाई नहीं रख सकते तो उन्हें विकास का प्रयोग करने का अधिकार नहीं है।