- Hindi News
- इंस्पेक्टर जिस बिल्डिंग को चेक करेंगे, वो अब रजिस्टर्ड में दर्ज होंगी
इंस्पेक्टर जिस बिल्डिंग को चेक करेंगे, वो अब रजिस्टर्ड में दर्ज होंगी
ञ्चहर हफ्ते एसटीपी पेडिंग नोटिस निपटाए: ज्वाइंट कमिश्नर
भास्कर न्यूज - पटियाला
निगम की बिल्डिंग ब्रांच में इंस्पेक्टर पर अंकुश लगाने के लिए फोरमेट रजिस्टर प्रणाली लागू की गई है। वीरवार को ज्वाइंट कमिश्नर नाजर सिंह ने बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों की मीटिंग में कहा कि अब इंस्पेक्टर डेली जिन बिल्डिंग की चेकिंग करेंगे, उसका डिटेल रजिस्टर में दर्ज करना होगा।
रजिस्टर में लड़ी नंबर, बिल्डिंग का रूप ((रिहायशी/कमर्शियल)), वैध/अवैध का रूप ((नक्शा पास है या नहीं, वॉयलेशन का टाइप)), जारी नोटिस की जानकारी दर्ज होगी। बिल्डिंग इंस्पेक्टरों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने को यह स्कीम शुरू की गई है।
अपने एरिया में बनी अवैध बिल्डिंग के लिए इंस्पेक्टर होंगे जिम्मेदार: नाजर सिंह ने इंस्पेक्टरों को बताया कि उन्होंने बिल्डिंग में किसी भी तरह की अनियमितता पाने पर उसे सही नोटिस जारी करना है।
उसकी अनियमितता कंपाउंडेबल है या नॉन कंपाउंडेबल है, के आधार पर अगली कार्रवाई होगी। अगर कंपाउंडेबल है तो उसकी बनती फीस लेकर रेगुलर करवाई जाएगी। बिल्डिंग नॉन कंपाउंडेबल है तो बिल्डिंग के उस अवैध हिस्से पर कानूनी कार्रवाई होगी। बिल्डिंग इंस्पेक्टर अपने इलाके के सीमित दायरे में चेकिंग करेंगे। वह अपने एरिया में बनने वाली हर अवैध बिल्डिंग के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होंगे।
एसटीपी हर हफ्ते लेंगे रिपोर्ट : कमिश्नर नाजर सिंह ने सीनियर टाउन प्लानर को हर हफ्ते बिल्डिंग विभाग की रिपोर्ट लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर अपनी चेकिंग की जो रिपोर्ट रजिस्टर में दर्ज कर रहे हैं, उनपर क्या कार्रवाई हुई है, संबंधी रिपोर्ट लेंगे। पेडिंग नोटिस निपटाने का काम एसटीपी देखेंगे।