राष्ट्रपिता की पुण्य तिथि मनाई
पटियाला - जिला प्रशासन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर माल रोड स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि समारोह कराया।एसडीएम गुरपाल सिंह चाहल व अतिरिक्त डीसी विकास राजेश त्रिपाठी के अलावा विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों ने फूल भेंट किए। पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने हथियार उलटा कर शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की। यहां एसपी सिटी दलजीत सिंह राणा, अजयवीर सिंह सराओ, राजपाल कौर, चंद सिंह, नाहर सिंह, सरवन सिंह मान मौजूद रहे।