पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम ने किया थाने का निरीक्षण

एसडीएम ने किया थाने का निरीक्षण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़ - उपखंड अधिकारी प्रभातीलाल जाट ने गुरुवार शाम रूपनगढ़ थाने का औचक निरीक्षण किया। थाने में गंदगी देखकर एसडीएम ने पुलिसकर्मियों को फटकारते हुए दो दिन में व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी प्रभातीलाल जाट शाम ५ बजे के आसपास रूपनगढ़ थाने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान एसएचओ महावीर शर्मा के अजमेर बैठक में जाने की जानकारी मिली।
उसके बाद एसडीएम ने थाने का निरीक्षण किया तो थाने में चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ था। मरों में बीड़ी व सिगरेट के टोटे पड़े थे। रिस्पेप्शन पर बैठने की ही व्यवस्था नहीं थी।