पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पीड ब्रेकर पर बाइक बेकाबू, तीन घायल

स्पीड ब्रेकर पर बाइक बेकाबू, तीन घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नलू - अजमेर-जयपुर हाइवे स्थित बांदरसिंदरी गांव के सामने शुक्रवार सुबह स्पीड़ ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो गई जिससे बाइक सवार तीन जने घायल हो गए। घायलों को जीवीके एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
शुक्रवार सुबह तीन युवक बाइक पर सवार होकर जयपुर से अजमेर की तरफ जा रहे थे। सुबह ६.१५ बजे बांदरसिंदरी गांव के सामने स्थित लगातार तीन चार स्पीड़ ब्रेकर बाइक चालक को दिखाई नहीं दिए और बाइक की गति तेज होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर स्पीड़ ब्रेकर के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। घायलों में हनुमानगढ़ निवासी विकास शर्मा ((२१)) पुत्र जगदीश वर्मा, भरतपुर निवासी विष्णु शर्मा ((१९)) पुत्र राजू शर्मा व हनुमानगढ़ निवासी हीरालाल ((२०)) पुत्र संतोष जाट घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने जीवीके को सूचना दी। बांदरसिंदरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर जीवीके एंबुलेंस के अब्दुल सलाम व महेश सैनी की मदद से घायलों को राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने तीनों को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।