पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक पलटा, चालक घायल

ट्रक पलटा, चालक घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नलू
अजमेर-जयपुर हाइवे स्थित नौहरिया बालाजी के पास मंगलवार को अनियंत्रित होकर एक ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। ट्रक में रखा सामान सड़क पर बिखर गया। सूचना पर बांदरसिंदरी थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू करवाया।
जानकारी के अनुसार ट्रक आरजे १४ जीसी ६६७६ लकड़ी की प्लाई के पत्ते भरकर चैन्नई से सांखला जा रहा था। दोपहर २ बजे के आसपास कार को ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक चालक शाहपुरा निवासी विनोद कुमार ((२५)) घायल हो गया। जबकि ट्रक में रखी प्लाई सड़क पर बिखर गई। जीवीके एंबुलेंस ने चालक को यज्ञनारायण अस्पताल भर्ती कराया। बांदरसिंदरी थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करवाया।