महर्षि दधीचि प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा
अजमेर - श्री अखिल भारतवर्षीय दाधीच ब्राह्मण पुष्कर आश्रम समिति के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय श्री महर्षि दधीचि परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन बुधवार को हुआ। इस मौके पर कलश यात्रा निकाली गई एवं प्रतिमाओं को नगर भ्रमण कराया गया।
समिति अध्यक्ष कैलाशचंद बुधवाड़ा ने बताया कि वैदिक रीति-रिवाज के साथ हवन एवं पूजन किया गया। कुलदेवी मां दधिमती, पिपलाद मुनि, अथर्वा ऋषि, माता वेदवती, माता शांता तथा शिव परिवार की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व बैंड बाजों के साथ दधीचि घाट से ब्रह्मा मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस दधीचि घाट पहुंची। पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। वैदिक कार्यक्रम देवीलाल शास्त्री ने संपन्न कराए।
समारोह में ये हुए शामिल : अखिल भारतीय दाधीच ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष मदनलाल ईनाणिया, मुरली कोलार, श्रीकिशन दाधीच जोधपुर, समस्त दायमा ब्राह्मण पंचायत अजमेर के अध्यक्ष प्रेमदत्त शर्मा, अजमेर दाधीच समाज समिति के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, किशनगढ़ दाधीच समाज अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, घीसालाल दाधीच दूदू,हीरालाल दाधीच पादू, शंकरलाल पाटन श्रीगोपाल आसोपा, लक्ष्मीकांत शर्मा, राजनारायण रतावा, जगदीश पलोड, अतुल दाधीच, राजनारायण आसोपा, श्याम लाल तिवाड़ी, इंजीनियर आरएस दाधीच एवं अंजू व्यास समेत समाज के लोग उपस्थित रहे।