- Hindi News
- इंटर कॉलेज सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शुरू
इंटर कॉलेज सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शुरू
भास्कर न्यूज - अजमेर
एमडीएस यूनिवर्सिटी में बुधवार को इंटर कॉलेज सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं ((आईसीसीसी 2014)) शुरू हुई। इसका शुभारंभ कार्यवाहक कुलपति रामखिलाड़ी मीणा ने किया।प्रतियोगिताओं में 30 टीमों के 250 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इसमें 21 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर दिया।
सजाई रंगोली, लगाई मेहंदी : यूनिवर्सिटी के पतंजलि भवन में पेंटिंग, स्केचिंग और पोस्टर मेकिंग का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कॉलेजों के प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने रंगोली बनाई और हथेलियों पर मेहंदी सजाई। इन प्रतियोगिता का आयोजन इवेंट इंचार्ज डॉ. शिवप्रसाद और असीम जयंती देवी की देखरेख में किया।
वाद-विवाद में शब्दों को बाण
प्रतियोगिता के दौरान ‘राजनीति ही भ्रष्टाचार की पोषक है’ विषय पर हिन्दी वाद विवाद प्रतियोगिता में देवेश बड़ीवाल, प्राची मेहरा, लक्ष्मी नारायण बैरवा, कृतिका सिकरवाल, रविंद्र मूवाल, कुमुद खत्री, रिया लांस, कीनल भट्ट, रश्मि खोटानी तथा दीक्षा शर्मा ने भाग लिया। इससे पहले आईसीसीसी-14 के शुभारंभ पर एमडीएसयू के कार्यवाहक कुलपति रामखिलाड़ी मीणा ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने प्रतियोगियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। छात्र कल्याण के डीन डॉ$ शिवदयाल सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया। छात्र कल्याण के सह अधिष्ठाता डॉ अश्विनी तिवारी ने विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। इसके अंतर्गत पेंटिंग्स-स्केचिंग, भू-अलंकरण, मेहंदी, म्यूजिक, डांस, वाद-विवाद, जस्ट-ए-मिनट व फैशन शो आदि प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतियोगिता में विजेता टीमें बणी ठणी प्रतियोगिता में एमडीएस यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करेंगी। समारोह को यूनिवर्सिटी छात्र संघ अध्यक्ष राकेश घोसल्या ने भी संबोधित किया।संचालन डॉ राजू
शर्मा ने किया।
आज होंगी ये प्रतियोगिताएं : प्रतियोगिता के दौरान 23 जनवरी को एकल लोक नृत्य, समूह लोक नृत्य, भारतीय शास्त्रीय नृत्य पाश्चात्य एकल नृत्य, पाश्चात्य समूह नृत्य तथा अंत में फैशन शो का आयोजन किया जाएगा।
‘ओ साथी रे तेरे बिना भी क्या जीना...’
इधर एकल व सामूहिक गान प्रतियोगिता, हिंदी व अंग्रेजी डिबेट, तथा मूकाभिनय प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इंडिविजुअल सेमी क्लासिकल सिंगिंग में अंतरा रामचंदानी ने क्यों न हम तुम, गिरजेश भंसाली ने ओ साथी रे तेरे बिना, जितेन्द्र कुमार ने मिली है आजादी हमको, पवन सोलंकी ने तुमको पाया है तो जैसे खोया है, अंजू शर्मा ने तेरी दीवानी$, जूडी एम सिरिल ने दया सागर, खुशबू ने दिल है छोटा सा, राधा शर्मा ने पंछी सुर में गाते हैं, मनीषा टांक ने लम्बी जुदाई, रविन्द्र चौधरी ने जानम देख लो मिट गई दूरियां, स्वर्णिमा शर्मा ने आवाज दो हमको, शालिनी ने दमादम मस्त कलंदर , उत्पला पाराशर ने चुरा लिया है तुमने जो दिल को गीत गाया। इसी प्रकार ग्रुप सेमी क्लासिकल सिंगिंग प्रतियोगिता में सोफिया गल्र्स कॉलेज, योग एवम चेतना विभाग एमडीएसयू, डीएवी कॉलेज तथा आर्य नारायणी देवी महाविद्यालय की टीमों ने भाग लिया। इसी प्रकार क्षेत्रीय एकल गायन प्रतियोगिता में रोहित शर्मा, जूडी एम सिरिल, मनीषा तथा स्वर्णिमा शर्मा ने भाग लिया। एकल संगीत वादन में यश भाटिया ((तबला)), अमेदा मैरी ट्रॉट ((पियानो)), शाहरुख अली (( बांसुरी)) प्रतिभागी रहे।