पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंग्रेजी डिबेट में जीसीए ने मारी बाजी

अंग्रेजी डिबेट में जीसीए ने मारी बाजी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अजमेर
राजकीय महाविद्यालय अजमेर के साहित्यिक मंच के तत्वाधान में महाराणा प्रताप सभागार में आयोजित अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता के मध्य शब्दों के बाण चले। कार्यक्रम संयोजक डॉ बीना चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय महाविद्यालय अजमेर के तरुण बुधवानी ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर राजकीय महाविद्यालय अजमेर के कृष्ण देव रहे एवं तृतीय स्थान राजकीय बागड़ महाविद्यालय डीडवाना के विवेक शर्मा ने प्राप्त किया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमडीएस विवि के पूर्व कुलपति प्रो केके शर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मधुर मोहन रंगा ने की। इस अवसर पर केके शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में अपने अभिव्यक्ति के निखार के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता का अत्यन्त महत्वपूर्ण स्थान है । अनेक विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के अभ्यास से अनेक परीक्षाओं में उत्तीर्ण रहे एवं उच्च पदों पर आसीन हुए ।
प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन में विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने व्यक्तित्व का विकास करना चाहिए। कार्यक्रम के निर्णायक डॉ मैत्रेयी चौरसिया, डॉ रश्मि भटनागर, डॉ मधुलिका शेह रहे। अंत में छात्रसंघ अध्यक्ष अजीत चौपड़ा, मोहम्मद साजिद खान एवं पूजा आसेरी ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। उप प्राचार्य डॉ कल्पना गौड़ ने आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन डॉ सरिता चांवरिया एवं डॉ अर्चना तिवारी ने किया ।