85 जरूरतमंदों को गर्म कपड़ों का वितरण
अजमेर - लायंस क्लब अजमेर आस्था की ओर से निकटवर्ती गांव अर्जुनपुरा जागीर में 88 जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र वितरित किए गए। इस सेवा से विकलांग, असहाय और बुजुर्ग व्यक्ति लाभान्वित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायंस क्लब अंतरराष्ट्रीय 323 ई-2 के निवर्तमान प्रांतीय सचिव एमजेएफ रमाकांत बाल्दी ने कहा कि क्लब की ओर से ऐसे
ग्रामीण इलाकों में सेवा कार्य किए जा रहे हैं, जहां अमूमन कोई पहुंचता ही नहीं है, जबकि इन्हीं इलाकों में जरूरतमंद विषम परिस्थिति में जीवनयापन करते हैं। कार्यक्रम संयोजक अतुल पाटनी ने बताया कि वितरण कार्य समाजसेवी राकेश पालीवाल, बाल्दी परिवार, विपुल मेहता तथा महेश मित्तल के सहयोग से किया गया।
बच्चों को स्कार्फ और टोपे भी वितरित किए गए। अब तक क्लब की ओर से 3 हजार से अधिक विद्यार्थियों को 2500 यूनिफॉर्म तथा टोपे वितरित किए जा चुके हैं। कार्यक्रम में लायंस क्लब अजमेर आस्था की अध्यक्ष मधु पाटनी, आरपी अग्रवाल, मिश्रीलाल, जबर सिंह तथा अन्य लोग मौजूद थे।