पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंगलवार से लगेंगी विद्युत चौपालें

मंगलवार से लगेंगी विद्युत चौपालें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - अजमेर डिस्कॉम द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के लिए 28 जनवरी मंगलवार को 9 स्थानों पर विद्युत चौपालों का आयोजन किया जाएगा। एसई ग्रामीण क्षेत्र जेएस मांजू ने बताया कि यह विद्युत चौपाल मंगलवार को विभिन्न ग्रामीण कनिष्ठ अभियंता मुख्यालय ((33/11 के.वी. सब स्टेशन)) पर प्रात: 10 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएंगी। ये चौपालें मंगलवार 28 जनवरी को सेंदरिया, हरराजपुरा, राजियावास, पाटन, मारवा, रामसर, बोराड़ा, राजपुरा, देवलियाकलां सहायक अभियंता क्षेत्र में लगेगी।