पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिस्कॉम कर्मियों को प्रशिक्षण दूसरे दिन भी

डिस्कॉम कर्मियों को प्रशिक्षण दूसरे दिन भी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाइनमैन को दी करंट लगने पर प्राथमिक उपचार की जानकारी, ट्रांसफार्मर के रखरखाव के बारे में बताया
भास्कर न्यूज - अजमेर
अजमेर डिस्कॉम की ओर से आयोजित तकनीकी कर्मचारियों का चार दिवसीय लाइनमैन प्रशिक्षण कार्यक्रम दूसरे दिन भी जारी रहा।
प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रथम सत्र में एसआई ((आरओ)) नागरिक सुरक्षा अजमेर अमित शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को करंट लगने पर प्राथमिक उपचार एवं अग्निशमन के बारे में जानकारी दी। द्वितीय सत्र में फीडर मैनेजर ((एमएंडपी)) मोहन सिंह ने वितरण ट्रांसफार्मर के रख रखाव व उपयोग करने बारे में प्रशिक्षण दिया। अंतिम सत्र में लेखाधिकारी प्रदीप मोरानी ने मीटर रीडिंग या बिलिंग व कलेक्शन तथा राजस्व मामलों से संबंधित जानकारी दी। प्रशिक्षण के तृतीय दिवस पर गुरुवार को प्रायोगिक प्रशिक्षण होगा, जिसके अंतर्गत प्रशिक्षणार्थियों को 33/11 केवी सब स्टेशन हाथीभाटा पावर हाउस पर सुरक्षा एवं संबंधित उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी जाएगी।