पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअजमेर। जेएलएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक चौधरी ने बुधवार को अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना की पोल खुल गई। भर्ती मरीजों को वार्ड से दवा देने के बजाय बाजार से मंगवाई जा रही है। डॉक्टर सीके मीणा की यूनिट में भर्ती मरीजों ने आरोप लगाया कि महंगी दवाएं बाजार से मंगवा रहे हैं। चौधरी ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच के आदेश दिए हैं। वहीं डॉ. चौधरी ने अस्पताल में व्याप्त गंदगी पर नाराजगी प्रकट की है।
चिकित्सा विभाग के प्रमुख शासन सचिव ((शिक्षा)) डॉ.सुबोध अग्रवाल ने पिछले दिनों अस्पताल का निरीक्षण किया था। उन्होंने इस दौरान अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर नाराजगी प्रकट की थी। सचिव ने एक सप्ताह में व्यवस्थाओं को सुचारू करने के आदेश दिए थे। इसी क्रम में मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ.चौधरी, अस्पताल अधीक्षक डॉ.पीसी वर्मा ने अस्पताल का निरीक्षण किया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.