प्राथमिक उपचार के बारे में दी जानकारी
भास्कर न्यूज - अजमेर
डॉ एमएन टंडन मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में बुधवार को बस स्टैंड के डीलक्स प्लेटफार्म पर सड़क सुरक्षा के तहत दुर्घटना के दरम्यान अपनाए जाने वाले प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी। डॉ मीनल खासगीवाला ने जानकारी दी कि दुर्घटना होने पर घबराएं नहीं, बल्कि सहनशीलता के साथ घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार करें। साथ ही एम्बुलेंस या विशेष बत्तियां लगी हुई कारों को मुख्य मार्गों पर साइड दिया जाना चाहिए। जोनल मैनेजर टीसी गोयल ने रोडवेज कर्मचारियों को बताए गई जानकारी को लगन के साथ अपनाने की सीख देते हुए कहा कि आपात स्थिति में यह हमारे काम आ सकती है। इस मौके पर जोनल मैनेजर ज्येष्ठमल कंथारिया, तेजकरण टांक, एमओ केएल देवनानी तथा समय पालक महेंद्र सिंह गोठियाना समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।