पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोहरे और फुहारों ने बढ़ाई गलन

कोहरे और फुहारों ने बढ़ाई गलन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अजमेर
शहर बुधवार को दूसरे दिन भी कोहरे की चपेट में रहा। सुबह मावठ बरसी और दिन में फुहारों का दौर रहने से वातावरण में गलन और ठिठुरन बनी रही।अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
देश के उत्तरी राज्यों में जारी बर्फबारी का असर अजमेर में भी बना हुआ है। आज सुबह भी बारिश हुई और मौसम भीगा-भीगा सा रहा। कड़ाके की ठंडक बनी रही। बारिश बंद होने के बाद कोहरे का दायरा बढ़ गया। ओस भी लगातार गिर रही
थी। शहर से सटे पहाड़े नजर नहीं आ रहे थे।
आनासागर के दूसरी ओर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। सुबह 10 बजे बाद तक फुहारों का दौर बना रहा। कोहरे का असर दोपहर 12 बजे बाद कम हुआ, लेकिन फुहारें गिरने का क्रम बना रहा। एक बजे बाद सूर्य ने कोहरे की चादर से बाहर झांकने की हिम्मत दिखाई। इससे वातावरण में ठंडक का असर कुछ कम हुआ लेकिन 4 बजे के बाद मौसम का मिजाज फिर सर्द हो गया। शाम बढऩे के साथ ही सर्दी का असर भी बढऩे लगा। इधर बीती रात भी ओस गिरी और कोहरा छाया रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 18 से बढ़ कर 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 12 से बढ़ कर 14 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वातावरण में सुबह 95 और शाम को 86 प्रतिशत आद्र्रता रिकॉर्ड की गई। बीते 24 घंटों में बुधवार सुबह 8.30 बजे तक शहर में 2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।