पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अजयमेरू उद्योग क्राफ्ट मेला 2 से

अजयमेरू उद्योग क्राफ्ट मेला 2 से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अरबन हाट में विभिन्न राज्यों की140 स्टॉल लगेंगी
भास्कर न्यूज - अजमेर
अजयमेरू उद्योग क्राफ्ट मेला 2 फरवरी से वैशाली नगर स्थित अरबन हाट बाजार में लगेगा। जिला प्रशासन, उद्यम प्रोत्साहन संस्थान और जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह मेला 11 फरवरी तक चलेगा। मेले के दौरान शहरवासियों को एक छत के नीचे घरेलू उपयोग का सभी सामान मिलेगा।
जिला उद्योग अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि मेले में राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, यूपी, एमपी, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, गुजरात सहित अन्य राज्यों की कुल 140 स्टॉल लगेंगी। इनमें वुडन फर्नीचर, आचार-मुरब्बे, मसाले, खिलौने, हैंडीक्रॉफ्ट आइटम, वुलेन गारमेंट सहित अन्य उपयोगी वस्तुओं की स्टॉल शामिल हैं। दस दिनों के लिए लगने वाले इस मेले का समापन 11 फरवरी को होगा। मेले के लिए अब तक करीब अस्सी स्टॉल बुक हो चुकी हैं। स्टाल बुकिंग के लिए कार्यालय समय में जिला उद्योग केंद्र पर संपर्क किया जा सकता है।