कलाकारों ने बिखेरी संस्कृति की छटा
पुष्कर - रामसखा आश्रम में गत दिवस उत्सव मंच अजमेर की ओर से नववर्ष स्नेह मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर गीत व नाट्य प्रभाग दिल्ली एवं जोधपुर के लोक कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सचिव राकेश आनंदकर ने बताया कि आश्रम के महंत राम स्वरूप शरण दास महाराज मुख्य अतिथि और अध्यक्ष लालचंद खत्री थे। इस मौके पर राष्ट्रीय नाट्य दल के कलाकारों ने कौमी एकता की प्रेरणा देने वाले नाटक का मंचन किया। संगीता ने भोलेनाथ पर आधारित भजन प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर किया। ठाकुर प्रसाद पाराशर ने पुष्कर तीर्थ के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में प्रतिभाओं का अभिनंदन किया गया। समारोह में उमेश पाराशर, संयोजक जय कुमार सहित अनेक नागरिक मौजूद थे।