पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअजमेर - दीवा मेकर्स की ओर से मिस्टर और मिस अजमेर प्रतियोगिता का फाइनल 23 जनवरी को शाम 7 बजे जयपुर रोड स्थित पैराडिजो रिसोर्ट में किया जाएगा। प्रतियोगिता में मिस्टर और मिस अजमेर के अलावा 10 टाइटल के लिए भी प्रतिभागियों का चुनाव किया जाएगा। आयोजिका तथा दीवा मेकर्स की डायरेक्टर तसकीन चिश्ती ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान 11 और 15 जनवरी को अजमेर शहर में युवक और युवतियों के ऑडिशन लिए गए थे। इसमें 52 प्रतिभागियों को चुना गया। फाइनल राउंड के लिए 30 प्रतिभागियों का चयन किया गया।
चार राउंड में होगा फाइनल : प्रतियोगिता का फाइनल चार राउंड में किया जाएगा। इसमें प्रतिभागियों के लिए कैजुअल, फॉर्मल, एथनिक और फंकी राउंड रखे गए हैं। इस इवेंट के बाद अजमेर में और भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य अजमेर के युवाओं को फैशन और मॉडलिंग के क्षेत्र में एक मंच प्रदान करना है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.