- Hindi News
- आरएएस मुख्य परीक्षा 2012 का परिणाम 25 तक!
आरएएस मुख्य परीक्षा 2012 का परिणाम 25 तक!
अजमेर - आरपीएससी द्वारा आयोजित आरएएस मुख्य परीक्षा 2012 का परिणाम 25 जनवरी तक जारी होने की संभावना है। परिणाम तैयारी का काम अंतिम चरण में है। आयोग में आरएएस मुख्य परीक्षा 2012 के परिणाम की तैयारी वरिष्ठ उपसचिव की निगरानी में जोरशोर से जारी रही। आयोग प्रबंधन इसी सप्ताह परीक्षा का परिणाम घोषित करना चाहता है। सूत्रों का कहना है कि यदि कोई नए आदेश नहीं मिले, तो 25 तक यह परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
शेष - पेज ६
आयोग द्वारा गत वर्ष 30 मई से 17 जून तक राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं, संयुक्त प्रतियोगी ((मुख्य)) परीक्षा, 2012 का आयोजन सभी संभाग मुख्यालयों पर किया था।