पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पासिंग माक्र्स घटाए आरपीएससी

पासिंग माक्र्स घटाए आरपीएससी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा ली गई एलडीसी परीक्षा में कठिन पेपर को देखते हुए अब अभ्यर्थियों ने मिनिमम पासिंग माक्र्स 40 से घटा कर 36 प्रतिशत करने की मांग की है। ऐसा न होने की स्थिति में काफी पद खाली रहने की आशंका जताई जा रही है। अभ्यर्थियों का कहना है कि आयोग द्वारा 11 जनवरी को ली गई एलडीसी भर्ती परीक्षा में सामान्य ज्ञान एवं दैनिक विज्ञान में पूछे गए प्रश्नों का स्तर अत्यधिक कठिन था। इस पेपर में 10वीं के स्तर के प्रश्न आने थे, लेकिन आयोग ने बीएससी स्तर तक के प्रश्न पूछे। अब अभ्यर्थियों ने मिनिमम पासिंग माक्र्स 40 प्रतिशत से घटाकर 36 प्रतिशत करने की मांग की है।