पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शुक्ला ने बोर्ड सचिव का चार्ज संभाला

शुक्ला ने बोर्ड सचिव का चार्ज संभाला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नए सचिव अजय कुमार शुक्ला ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनका एडीएम ((भूमि रूपांतरण)) के पद से यहां तबादला किया गया है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शुक्ला बुधवार दोपहर बाद बोर्ड कार्यालय पहुंचे। बोर्ड अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यवाहक सचिव भरत कुमार शर्मा ने उन्हें सचिव का चार्ज सौंपा। बोर्ड के सचिव मिरजूराम शर्मा की 31 दिसंबर को प्रतिनियुक्ति पूरी होने पर राज्य सरकार ने बुला लिया था। तब से यह पद रिक्त था।