पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांख्यिकी अधिकारी संवीक्षा परीक्षा 2 को

सांख्यिकी अधिकारी संवीक्षा परीक्षा 2 को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अजमेर - राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजना विभाग में सांख्यिकी अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए संवीक्षा परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी को होगा। आयोग ने प्रवेश पत्र बुधवार को वेबपोर्टल पर जारी कर दिए गए। सचिव घनश्याम टिलवानी के मुताबिक आयोग द्वारा सांख्यिकी अधिकारी ((आयोजना विभाग)) संवीक्षा परीक्षा, 2012 एक सत्र में सुबह 10 से दोपहर 12बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के लिए अजमेर मुख्यालय पर ही परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। सभी अभ्यर्थियों की परीक्षा अजमेर में ही आयोजित होगी। इस संवीक्षा परीक्षा के प्रवेश-पत्र मय उपस्थिति-पत्र के आयोग के वेबपोर्टल द्धह्लह्लश्चह्य://ह्म्श्चह्यष्शठ्ठद्यद्बठ्ठद्ग.ह्म्ड्डद्भड्डह्यह्लद्धड्डठ्ठ.द्दश1.द्बठ्ठ पर अपलोड कर दिये गए हैं। अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र आयोग के वेबपोर्टल से आवेदन-पत्र क्रमांक से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्हें परीक्षा केंद्र पर एक फोटो एवं कोई फोटो पहचान-पत्र अपने साथ अवश्य लेकर आने को कहा गया है।