पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअजमेर। दरगाह परिसर से 26 जून 2010 को अपहृत बालक इब्राहिम को उसके माता-पिता की सूचना पर दरगाह थाना पुलिस के दल ने बुधवार को आगरा में बरामद कर लिया, लेकिन इब्राहिम को पालने-पोसने वाले राकेश ने खुद को इब्राहिम का पिता बताते हुए उसे सौंपने से इनकार कर दिया है। आगरा के एहतेमात दौला पुलिस थाने में फिलहाल बालक को रखा गया है। आगरा और अजमेर पुलिस मामले में तहकीकात कर रही है। उल्लेखनीय है कि इब्राहिम के परिजन ने दो दिन पूर्व एसपी प्रफुल्ल कुमार को मामले की जानकारी देकर न्याय की गुहार की थी। एसपी ने मामले की जांच के लिए पुलिस दल आगरा भेजा है। एसपी के अनुसार मामले में फिलहाल जांच की जा रही है।
अजमेर से गया था दल
दो दिन पहले अपहृत बालक इब्राहिम के परिजन ने ख्वाजा गरीब नवाज सूफी मिशन सोसायटी के शेखजादा जुल्फिकार चिश्ती के साथ सोमवार को एसपी प्रफुल्ल कुमार के समक्ष पेश होकर जानकारी दी कि उनका बच्चा इब्राहिम आगरा में धोबी घाट इलाके में अनाथ आश्रम के पास राकेश पुत्र जगन्नाथ के घर में है। आगरा निवासी परिचित लोगों की सूचना पर उन्होंने राकेश के घर पर पहुंच कर इब्राहिम की शिनाख्त भी कर ली है। मामले की जानकारी उन्होंने आगरा पुलिस को भी दी, लेकिन आगरा पुलिस ने अजमेर पुलिस की जिम्मेदारी बताते हुए कार्रवाई से इनकार कर दिया। आगरा पुलिस के समक्ष पूछताछ में इब्राहिम को पालने-पोसने वाले राकेश और उसके परिजन ने साफ तौर पर बच्चा उन्हें सौंपने से इनकार कर दिया। एसपी ने जांच के लिए पुलिस दल आगरा भेजने के आदेश अधिकारियों को दिए।
मामला एक नजर
जानकारी के अनुसार 26 जून 2010 को धौलपुर के सैपऊ गांव निवासी विध्या पत्नी वजीर खां अपने चार वर्षीय पुत्र इब्राहिम और अन्य परिजनों के साथ दरगाह जियारत के लिए आई थी। 27 जून को फूल गली इलाके से बच्चा इब्राहिम गुम हो गया था। अपहृत बालक इब्राहिम के परिजन ने सोमवार को एसपी प्रफुल्ल कुमार के समक्ष पेश होकर जानकारी दी कि उनका बच्चा इब्राहिम आगरा में धोबी घाट इलाके में अनाथ आश्रम के पास राकेश पुत्र जगन्नाथ के घर में है। आगरा निवासी परिचित लोगों की सूचना पर उन्होंने राकेश के घर पर पहुंच कर इब्राहिम की शिनाख्त भी कर ली है। एसपी के आदेश से दरगाह थाने के एएसआई भंवरलाल के नेतृत्व में दल आगरा में तफ्तीश कर रहा है। पुलिस के समक्ष पूछताछ में इब्राहिम को पालने-पोसने वाले राकेश और उसके परिजन ने साफ तौर पर बच्चा उन्हें सौंपने से इनकार कर दिया।
दरगाह थाने के दल ने आगरा से किया बरामद, बालक को फिलहाल वहीं थाने में रखा
उधर धौलपुर के सैपऊ गांव निवासी वजीर खां ने आगरा पुलिस ने पुत्र इब्राहिम को उसके हवाले करने की गुहार की है। एसपी के आदेश से बुधवार को दरगाह थाने का दल वजीर खां और उसके परिजन को लेकर आगरा पहुंचा, जहां राकेश के मकान से वजीर के कथित पुत्र इब्राहिम को बरामद कर आगरा के दौला थाना पुलिस को सौंप दिया गया। जहां राकेश से पुलिस इब्राहिम के बारे में पूछताछ कर रही है। राकेश ने इब्राहिम को अपना पुत्र बताते हुए उसे किसी ओर को सौंपने से इनकार कर दिया। उधर पुलिस ने वजीर खां से भी इस बारे में साक्ष्य मांगे हैं कि इब्राहिम उसी का पुत्र है। वजीर खां ने दरगाह इलाके के सीसी कैमरे के फुटेज पेश किए हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.